Showing posts with label #Aashiyana. Show all posts
Showing posts with label #Aashiyana. Show all posts

Friday, June 16, 2023

आशियाना

जमीनें तो दि तुने, 
पर रहने को घर न दिया। 
निकला तो आशियाना बनाने था, 
पर ईंटों का भाव न पता किया। 
तेरी इस खूबसूरत दुनिया में, 
अब पैर डगमगाने लगे हैं,
दूसरों का आशियाना देख, 
निराशा के बादल छाने लगे हैं। 
पूछती है मुझसे अब ये आँखें मेरी, 
कब होंगे वो ख्वाब पूरे, 
जो देखे हमने साथ मिलकर, 
कही छोड़ तो न जाएँगे हमें, 
राते इतनी बेचैन देकर। 
लाखँ कोशिशें कि है हमने, 
सपनो में अपने जान भरने कि, 
चंद साँसो कि जरूरत है हमें, 
ये कभी किसी ने देखा हि नहीं। 
चाँद सितारों को पाने कि आरज़ू नहीं हमारी, 
बस उनकी छाँव में रहना चाहते  हैं।
करोडों कि भीड़ से अलग होने कि इच्छा नहीं हमारी, 
बस उनका साथ पाना चाहते हैं। 
चलो कुछ और कदम चलते है, 
डगमगाते कदमों से हि सही, 
शुरू किया जो, वो सफर पूरा करते है। 
क्या पता हमें हमारी मंजिल मिल हि जाएँ, 
न मिली, तो हमारा सफर हि खूबसूरत बन जाएँ। 

                         - प्रेरणा राठी 


उसके बटुए में, और मेरी किताबों में, आज भी तस्वीर किसी और की मिलती हैं, कहने को तो हम जीवन साथी है, पर इश्क़ में तक़दीरें सबकी कहाँ बनती हैं | ...