Showing posts with label #agni. Show all posts
Showing posts with label #agni. Show all posts

Monday, May 13, 2024

मौत का डर

जिंदगी तो जिंदगी, अब तो मौत से भी डर लगता है,
छोड़ जाओगे साथ हमारा, कहाँ वक्त लगता हैं | 

ना जाने कब हमारी साँसे हमें धोखा दे जाएँ,
ना जाने कब इस जहान से हमारा वास्ता हि छूट जाये | 

हमें तुम पर ईमान इतना भी तो नहीं,
शमशान जाने को चार कंधे मिलेंगे भी या नहीं | 

ना जाने हमारा आखरी सफर कैसा होगा,
अग्नि में हो जाँयगे फ़ना, 
या इतना भी हक हमारा ना होगा | 

कबर तो बनाना भी मत हमारी,
तन्हाई में बीत जाएगी उम्र सारी | 

डर शायद मौत का नहीं, 
तुम्हारी बेवफाई का हैं, 
गम दुनियाँ छोड़ जाने का नहीं,
उस तनहाई का हैं | 

हो सके तो एक एहसान हम पर कर देना,
जला देना इस शरीर को, इस रूह को रिहा कर देना | 

फिर शायद उस रब से दुआ कर पाऊ,
इस जहान में कदर हो मोहब्बत की, ये अर्जी कर पाऊ | 

                                     - प्रेरणा राठी 

उसके बटुए में, और मेरी किताबों में, आज भी तस्वीर किसी और की मिलती हैं, कहने को तो हम जीवन साथी है, पर इश्क़ में तक़दीरें सबकी कहाँ बनती हैं | ...