पल -पल बिखर रहा है दिल,
रूह भी तड़प रही है तिल -तिल |
लगता है अंदर कुछ बचा ही नहीं,
पर ये जिस्म बेदर्द पिघलता ही नहीं|
सांस हम ले नहीं पाते,
और जिंदगी हमे छोड़ती नहीं|
दुनिया से हम जुड़ नहीं पाते,
और रिश्तो की डोरी छूटती नहीं|
- प्रेरणा राठी
Kora Kagaz means a blank page, and a blank page can be used by anyone to express their emotions, feeling, and experiences in whichever form they would like to. So, here are some poetries which is also a form of expressing emotions, feelings and experiences, to which people can relate in different ways at different points of time. I hope my poetries would be relatable to people reading them.
पल -पल बिखर रहा है दिल,
रूह भी तड़प रही है तिल -तिल |
लगता है अंदर कुछ बचा ही नहीं,
पर ये जिस्म बेदर्द पिघलता ही नहीं|
सांस हम ले नहीं पाते,
और जिंदगी हमे छोड़ती नहीं|
दुनिया से हम जुड़ नहीं पाते,
और रिश्तो की डोरी छूटती नहीं|
- प्रेरणा राठी
हाँ, बदल गया हूँ मैं ,
खुद के ही नए हिस्से से मिला हूँ मैं |
नहीं जानता था कल तक मैं इसे ,
पर वक्त और हालात ने मिला दिया मुझे इससे |
मानू या ना मानू, ये मेरा ही हिस्सा हैं ,
मेरी कहानी का ये भी एक किस्सा हैं |
खुद को ही जानने कि कोशिश कर रहा हूँ ,
नए आज को समझने कि कोशिश कर रहा हूँ |
प्यार है अगर मुझसे, तो तु भी इसको जान ले ,
मोहब्बत है अगर मुझसे, तो तु भी इसको मान ले |
तुने मुझे बदलते हुए देखा हैं ,
और शायद इसी का तुझे गिला है |
पर इस पर मेरा कोई जोर नहीं ,
वक्त और हालात ने मुझे यहाँ धकेला है |
जाना है तो रोकूँगा नहीं मैं तुझे ,
मगर आज भी है मुझे मोहब्बत तुझसे |
वक्त के साथ शायद तुझे भी भूल जाऊँगा ,
बदले जो हालात, तो शायद फिर बदल जाऊँगा |
पर पहले जैसे भी हूँ मैं ,
मगर हाँ, बदल गया हूँ मैं |
- प्रेरणा राठी
दिल तो टूट ही चुका है, बस साँसो का बिखरना बाकी है|
रूह तो जुदा हो ही चुकी है, बस इस जिस्म का फ़ना होना बाकी है|
खुशियाँ तो बहुत बाँट ली हमने, अब बस गुनाह कमाना बाकी है|
उस खुदा को बहुत मान लिया, अब बेख़ुदाई करना बाकी है|
वफा तो कर ली हमने, अब बेवफाई करना बाकी है|
बहा लिए आँखों से आँसू भी हमने, अंगारों का बरसना बाकी है|
मोहब्बत तो कर ही लि हमने, अब नफरत का होना बाकी है|
- प्रेरणा राठी
इस दर्द से गिला क्यों करता है,
ये दर्द ही तो तेरा सच्चा साथी है|
एक दिन छुड़ा लेगा हाथ ये जमाना तुझसे,
मगर दर्द को तो है मोहब्बत तुझसे|
ज़िंदगी की राहों में तेरे साथ चलता जाएगा,
बिना रुके, बिना थके, सहारा तुझे देता जाएगा|
राहें जानी-पहचानी हो, या अनजान हो,
दर्द की ना कोई सुबहः हो, ना ही कोई रात हो|
पूछते है लोग, कौन किसके प्यार में जान देता है?
दर्द तो वो आशिक़ है जनाब, जो कबर में भी साथ सोता है|
- प्रेरणा राठी
सुनहरे रंग में जब डूबी हो जिंदगी,
तो हर शख्स अपना सा लगता है |
छा जाए जब काले बादल उस पर,
तो हर अपना पराया सा लगता है |
शायद भूल जाते है लोग अक्सर,
गुलाब के फूल पर काँटा भी लगता है |
- प्रेरणा राठी
दिल जो हमारा हैं,
बड़ी उलझनो का मारा हैं।
कहाँ जाएँ हम,
ना दिखता कोई किनारा हैं।
समुंदर की इन लहरों से,
लड रही हमारी कश्ती हैं।
कभी इस ओर, तो कभी उस ओर बहती हवा,
हमें अपने साथ ले जाती हैं।
जिंदगी खड़ी है जीवन के उस दौराहे पर,
जहाँ एक गलत और एक सही हैं।
मन करता है, बना लु वो राह,
जहाँ दिल अपनी हि धुन में चलता हैं।
खोज लु वो जहान,
जहाँ सिर्फ मोहब्बत का ख्याल होता हैं।
जहाँ, ना तुम सही, ना मैं गलत,
सबको अपना बनाने का इकरार होता हैं।
- प्रेरणा राठी
तू आया, मगर आ कर भी ना आया,
तू गया, मगर जा कर भी ना गया|
अब दिल हमारा, बड़ी उलझन में है बेचारा,
कि तू गया क्यों नहीं, जब तू आया ही नहीं था|
- प्रेरणा राठी
आज तुमसे हमारी पहली मुलाकात थी,
ना जाने उसमे क्या बात थी|
ना कोई रिश्ता था तुमसे हमारा,
और ना ही कोई पहचान थी|
फिर भी इस दिल ने कहा,
कि एक दफा तुमसे बात करू,
बस एक दफा तुमको जान लू |
पर हमको क्या पता था,
कि ये दिल तुमसे इस कदर जुड़ जाएगा,
खुलेगा बातों का ख़जाना और,
आँखों से दरीया बहता जाएगा|
जन्म -जन्म का तो पता नहीं,
मगर इस जन्म में हमारा साथ चलता जाएगा|
भले हि ना रहना तुम साथ हमारे,
मगर तुम्हारा अक्स मेरे साथ चलता जाएगा|
- प्रेरणा राठी
उसके बटुए में, और मेरी किताबों में, आज भी तस्वीर किसी और की मिलती हैं, कहने को तो हम जीवन साथी है, पर इश्क़ में तक़दीरें सबकी कहाँ बनती हैं | ...