Wednesday, October 14, 2020

मौत का धंधा

जब मौत को गले लगाया, 
तब दुनिया का एक और सच सामने आया। 
सुना था, मरने के बाद सारी परेशानियाँ खत्म हो जाती हैं, 
सुकून होता है और रुह को जन्नत मिल जाती हैं। 
मैं भी चढ़ा था उस खुदा के घर की सीढ़ियाँ, 
पर न आया वो बाहर, न खोली उसने खिडकियाँ। 
फिर कही से एक आवाज़ आई-
तु तो मर कर भी नहीं मर पाया, 
इस दुनिया ने तुझ पर मुकदमा हैं चलाया। 
जा पहले उन से अर्जी लेकर आ, 
इस दुनिया से मुक्ती लेकर आ। 

तुझे अपने घर में पनाह नहीं देनी तो मत दे, नाटक क्यों करता है, 
जिन्होंने मेरी मौत का षड़यंत्र रचा, उन्हीं से भीख माँगने को कहता है। 
क्या फर्क पडता हैं, मैने खुदखुशी कि या उन्होनें मुझे मार डाला, 
दोनों ही तस्वीरो में, कीचड़ मुझ पर ही तो उछाला। 
मेरे शरीर को कभी नहीं अपनाया,
और आज मेरी रूह पर भी है दाग लगाया। 
और तु कहता है कि इन फर्जी लोगों कि अर्जी लेकर आऊ, 
मुकदमा जो चलाया इन्होनें मुझ पर, उसमें बेकसूर साबित होकर आऊ। 
ओ मेरे खुदा, तु कितना भोला है, जाकर नीचे तो देख, 
नरक से भी बत्तर सर्वग, इंसान ने खोला हैं। 
पर तुझसे क्या शिकायत करू, तु तो अपना काम कर रहा है, 
जन्नत मिले उसी को, जो बेगुनाह है। 
बर्बाद तो मुझे तेरी बनाई दुनिया ने कर दिया, 
छीन ली मेरे पैरों से जमींन, अब आसमान भी ले लिया। 
पर अगर तु चहाता हैं, तो थोड़ा और भटक लूगाँ, थोड़ा और तड़प लूगाँ, 
जब तक बेगुनाह साबित नहीं हो जाता, बर्बादी का दर्द थोड़ा और सह लूगाँ। 
पर तुझसे एक वादा मैं लेना चहाता हुँ, 
होगा इस मुकदमे का अंत, बस इतना यकीन दिला दे तू। 
क्योंकि मुझे इस दुनिया पर पूरा भरोसा है, ये मुझे कभी रिहा नहीं होने देगें, 
मेरी मौत को धंधा बनाकर हर रोज बाजार में बेंचेगे। 

                          - प्रेरणा राठी

Thursday, October 8, 2020

बेटियाँ

तुमने बचपन छीन लिया मेरा, 
बन गई खिलौना मैं तेरा। 
पडा मुझ पे तेरा साया जब से, 
भूल गई मैं मुस्कुराना तब से। 
मेरे सपनो का महल तोड़ दिया तुमने, 
मेरी रूह तक को झनझोड दिया तुमने। 
मेरी पायल को तुमने बेडियो में बदल दिया, 
मेरी महंदी को तुमने लाल रंग से रंग दिया।
 मेरे आसू देख मेरे माँ-बाप भी रोते है, 
और शायद इसीलिए,
लोग बेटी को पैदा करने से पहले हजार बार सोचते हैं। 
ऐ इंसान, खुदा भी जब तुझे देखता होगा, 
बन गया तु हैवान कैसे, वो भी सोचता होगा। 
लेकिन एक वक्त ऐसा भी आएँगा, 
जब तु अपनी ही परछाई से मुँह छिपाएँगा।
जब आएँगी वो तेरे घर,
तब शायद तुझे समझ आएँगा। 
जब पुकारेगी वो तुझे बाबा कहकर, 
तब तु अपनी गलती पर पछता भी न पाएँगा। 
लेकिन अब तो ये भी पता नहीं, 
बाबा शब्द का अर्थ, क्या तु समझ भी पाएँगा। 
तु इंसान हैं, न जाने कब हैवान बन जाएँगा, 
और उसकी रूह तक को भरे बाजार में नीलाम कर आएँगा। 


                           - प्रेरणा राठी



Wednesday, September 30, 2020

खामोश दिल

इस खामोश दिल की बातें तुम समझ न पाए, 
और कहने कि हिम्मत हम जुटा न पाए। 
खामोश रहे हम तुम्हारा प्यार पाने को, 
फिर भी तरसते रहे तुम्हारा साथ पाने को। 
हवाओ कि तरह हमने रूख ही अपना बदल दिया, 
अपनी ओर बहना तो छोड़ ही दिया। 
हमने खामोश रह कर तुम्हारा सम्मान किया, 
लेकिन तुमने उसे हमारी कमजोरी समझ कर टाल दिया। 
जो भी किया तुम्हारे लिए किया, हर लम्हा तुम्हारे लिए जिया। 
लेकिन आज तुमने हमें खुदगरज कह कर हमारा बहिष्कार किया। 
हम तब भी खामोश थे, हम आज भी खामोश हैं, 
लेकिन इस खामोशी कि वजह आज कुछ और है। 
पहले तुम्हारा प्यार पाना चाहते थे, लेकिन आज हम थक चुके हैं, 
जिंदगी के इस सफ़र में हम तुमसे हार चुके हैं। 
लेकिन तुमसे कोई गिला नहीं है अब हमें, 
मोहब्बत सी हो गई है इस खामोशी से अब हमें। 

                                - प्रेरणा राठी

Thursday, September 10, 2020

जिंदगी की कहानी

लिखने तो बैठे थे अपनी जिंदगी कि कहानी, 
धीरे -धीरे याद आ गई कई बातें पुरानी। 
लिखते -लिखते जब आज पर आ गएँ तो, 
कुछ पन्ने पलटे और देखा, 
फिर कुछ पन्ने पलटे और देखा, 
फिर कुछ और पन्ने पलटे, तो एहसास हुआ, 
कि हमने अपने बारे में तो कुछ लिखा ही नहीं। 

                             - प्रेरणा राठी

Thursday, September 3, 2020

ममता

छोटी -छोटी आँखो में प्यार बेशुमार दिखता है, 
नन्हें - नन्हें हाथों से जब तु छूएँ, तो मेरा रोम - रोम जाग उठता है। 
तुम्हारी एक मुस्कुराहट से दिन की सारी थकान उतर जाती हैं, 
छोटे - छोटे कदम जब बढ़ते हैं मेरी ओर, तो एक नई सुबह हो जाती हैं। 
आवाज़ देकर जब बुलाते हो मुझे, तो दिल धडकने लगता हैं, 
आसुँ जब गिरे तेरी आँखों से, तो दिल मेरा रोने लगता हैं। 
मेरी एक पुकार पर तुम दौड़े चले आते हो, 
बात जो न करू तुमसे, तो गुस्से से लाल हो जाते हो। 
निवाला जो तुझे खिलाऊ तो पेट मेरा भर जाता है, 
न जाने कब तेरे साथ ये पूरा दिन गुजर जाता है। 
सोता है जब तु मेरे सीने से लग कर, तो मुझे जन्नत मिल जाती हैं, 
खोले जब सुबह आँखें तु, तो मेरी दुनिया खिल जाती हैं। 
महकता है जीवन मेरा खुशबू से तेरी, 
रब करे ये मासूमियत बनी रहे ताउम्र तेरी। 

                            - प्रेरणा राठी

Sunday, August 30, 2020

ज़िन्दगी

वजूद बुलबुले सा
ज़िन्दगी पहाड़ सी
मिली ऐसे, जैसे
कोई लताड़ सी।
कभी जो टूटी लगी कांच सी
कभी फुदकती
कभी चहकती
कभी रेंगती सांप सी।
कितने रंग
कितनी जंग
कभी भोगते
कभी भुगतते
कभी उखड़ती सांस सी।
नरमी से
सख़्ती से 
कभी रीझती
कभी सालती
कभी टीसती फांस सी
है जिंदगी भी प्यास सी।
                      
                  - आशीष गोरयान

Friday, August 28, 2020

महफ़िलें

लोगों की इस दुनिया में, महफ़िलें तो हर रोज जमती हैं, 
अकेले रह जाते हैं हम, दुनिया देख कर हंसती है। 
कल तक जो हमारे साथ थे, आज वो किसी और की महफ़िल का सितारा है, 
अब हमारा साथ, कहाँ किसी को गवारा है। 
इंसान के रंगों के आगे, प्रकृति के रंग भी फिके पड जाते हैं, 
यहाँ मौसम से पहले इंसान बदल जाते हैं। 
आज यहाँ, तो कल वहाँ, जमेगी लोगों की महफ़िल, 
पर साथ निभाएँ जो जिंदगी भर, कहाँ हैं ऐसा साहिल। 
हम तो इन महफ़िलों से अब दूर ही रहते हैं, 
क्योंकि इन महफ़िलों में अक्सर, बस दिल ही टूटते हैं। 
कभी किसी टूटे हुएँ दिल के साथ महफ़िल जमा कर देखो जनाब,
दुनिया का कोई भी रंग, न आएँगा फिर तुमको रास। 

                            - प्रेरणा राठी

Monday, August 24, 2020

खामोशीया

हम कुछ कहते नहीं, इसका मतलब ये नहीं कि हमे दर्द नहीं होता, 
हम कुछ जताते नहीं, इसका मतलब ये नहीं कि हमे कुछ महसूस नहीं होता। 
दिल शोरगुल हैं, मगर ज़बान खामोश है, 
समझ न पाओगे तुम, इसे शिकायत है। 
                और वैसे भी -
अपना हाल-ऐ-दिल किस-किस को सुनाएँ हम,
अपनी दासता-ऐ-जिदंगी किस-किस को समझाएँ हम।
समझना हैं तो हमारी खामोशी को ही समझ जाओ, 
कुछ कह न पाएँगे हम, और न ही तुम हमें समझाओ। 
पतझड़ के टूटे पत्तों की तरह, तुमने हमें बेकार समझ लिया, 
लेता है एक नया जीवन जन्म, मिट्टी में दो अगर इन्हें मिला। 
छोड़ सा दिया है हमारे दिल ने तुमसे उम्मीद लगाना, 
रोज अपने दुखडे सुनाने का तुम ढूंढ ही लेते हो बहाना। 
हमारे दिल का क्या है जनाब, 
कल भी अकेला था और आज भी अकेला है। 
दो पल की है जिंदगानी, और चार दिन का मेला है। 
फिर तो ये शरीर भी मिट्टी है, और ये रूह भी हवा है। 
किसने देखा है आगे, जिंदगी का यही खेला है। 

                           - प्रेरणा राठी

Friday, August 21, 2020

फकीर

फकीर हू, 
फकीर ही सही। 
दुनिया के इन झूठे रिश्तो की,
मुझे कोई जरूरत नहीं। 
अक्सर लग जाती है, 
अमीरो के घरो में आग।
और उसे बुझाने, 
कोई आता ही नहीं। 

                    - प्रेरणा राठी

Tuesday, August 18, 2020

दिल बेचारा

इस दिल में टूट कर बिखर जाने की खवाईश हैं, 
साथ मिले इसे किसी का, ये भी नुमाइश हैं 
पर डर सा लगता हैं इसे फना हो जाने में, 
कहीं रेत बनकर बह न जाए हवाओ कि लहरों में। 
खो गया तो कहाँ से हम इसे ढूंढ कर लाएगे,
वक्त के दरिया में जिंदगी की कश्ती कैसे पार लगाएगें।
अपनो ने तो इसे पराया ही कर दिया, 
दरद जुदाई का ईनाम में दिया। 
अब तो इसे किसी पर भी एतबार न रहा, 
अपने जख़्म लेकर बे-चारा हैं चला जा रहा। 
न जाने ये राहे इसे कहाँ लेकर जाएंगी,
न जाने ये साँसे इसे कब छोड़ कर जाएंगी।
ऐ खुदा, अब तो तू ही कर इस पर रहम, 
टूट कर बिखरे जो कभी, तो बन जाए एक नया महल। 

                           - प्रेरणा राठी

उसके बटुए में, और मेरी किताबों में, आज भी तस्वीर किसी और की मिलती हैं, कहने को तो हम जीवन साथी है, पर इश्क़ में तक़दीरें सबकी कहाँ बनती हैं | ...