Sunday, August 25, 2024

उसके बटुए में, और मेरी किताबों में,

आज भी तस्वीर किसी और की मिलती हैं,

कहने को तो हम जीवन साथी है,

पर इश्क़ में तक़दीरें सबकी कहाँ बनती हैं | 

अक्सर जब आँखें टकराती है हमारी,

तो उनमे बस ख़ामोशी हि दिखती है,

और वो ख़ामोशी हमसे चींख-चींख कर कुछ कहती हैं | 

फिर हमें देख कर उसके चेहरे पर वो मुस्कुराहट आ जाती है,

अपने झूठे होने का बयान वो खुद ही दे जाती हैं | 

उसे देख कर होंठ हमारे भी मुस्कुरा देते है,

पर हाल-ऐ-दिल का फलसफा सुनाने से कतरा जाते हैं | 

दास्ता तो उसे भी मालूम है हमारी मोहब्बत के कतल की,

सुकून है, समझ जाएँगे कहानी, उसके दिल पर चढ़े कफ़न की | 

कभी साथ नहीं होते, कभी साथ होकर भी साथ नहीं होते,

भर लेते है प्याले जाम के, पर रु-ब-रु नहीं होते | 

जीवन साथी ना सही पर दोस्त शायद बन गएँ है,

इस रिश्ते में कहने को तो कुछ नहीं,

पर एक दूसरे के हालात समझ गएँ है | 

जो आपकी ख़ामोशी को भी समझ जाए, ऐसा दोस्त कहाँ मिलता है,

जो आपका होकर भी आपका ना हो, ऐसा जीवन साथी कहाँ मिलता है | 

कुछ अधूरा होकर भी पूरा हो जाता है,

और कुछ पूरा होकर भी अधूरा रह जाता है,

ये इश्क़ है जनाब, जो दिग्गजों को भी शह और मात दे जाता है | 


                                       - प्रेरणा राठी 

Friday, June 28, 2024

सावन

ये बरसता बादल तेरी यादों कि नमी छोड़ जाता है, 

मिटटी का यु गिला होना, हमारी प्यास जगा जाता है | 

उस पेड़ की हरी पतियों पर गिरी वो बारिश की बूंदे, 

चिड़ियों का चहकना, लहराती हुई तक़्दीरे | 

निकल पड़ते है रोज ढूंढ़ने उस साये को,

जो हमारे ख्वाबों में तो रहता है,

पर नहीं दिखाई देता इस जमाने को | 

ना जाने और कितनी ठोकरे खानी है हमे तालाश में उसकी,

कितने गम के प्याले पीने है याद में उसकी | 

ये बारिश का मौसम इस तरह क्यों आता है, 

उससे मिलने कि चाहत को आग लगा जाता है |  

ये बहती हुई ठंडी हवाएँ हमे अकेले होने का एहसास करा जाती है,  

कभी न बूझने वाली प्यास को जगा जाती है | 

खुशबू भी इस सावन की हमारे सपनो को हवा जाती है,  

सो पाए कभी बाहों में उसकी ये अरमान दे जाती है | 

खिलता है जब सूरज इस घटा के बाद, 

तो सवेरा हमारा भी हो जाता है |  

उठ जाते है सपने अंगड़ाई लेकर, 

आँखों में वीरानपन छा जाता है | 

फिर बरसेगा वो बादल, फिर रात हमारी होगी, 

खिल उठेंगे सपने, फिर आरज़ू अधूरी होगी | 

तू एक खूबसूरत सा लम्हा है जिसे हम जीते है, 

रोकना तो बहोत चाहा पर वक़्त के काटे कहाँ रुकते है | 

तमन्ना बस इतनी सी है कि तू हमे मिल जाए,

फिर ये सावन चाहे हमे कितना भी तड़पाये | 


                            - प्रेरणा राठी 

Wednesday, May 29, 2024

या नहीं

हम ढूँढ़ते तो है तुम्हें इस ज़माने में,

पता नहीं मिलोगे भी या नहीं ?

कोई ख्वाब हो या हो हकीकत तुम,

पता नहीं कभी जान पाएँगे या नहीं ?

तुम्हारे ख्याल साथ तो रहते है हमारे,

पता नहीं तुम्हारा हाथ कभी थाम पाएँगे या नहीं ?

हम तो दिल अपना यु ही दे बैठे तुम्हे,

पता नहीं तुम्हे खबर भी है या नहीं ?

छूकर निकल जाते हो बदन को किसी हवा के झोके की तरह,

पता नहीं कभी हमारे बाल सवारोगे या नहीं ?

रहते हो मेरी साँसों में तुम एक एहसास की तरह,

पता नहीं तुम्हें मेरी याद आती भी है या नहीं ?

बाँहो में तुम्हारी हमारे आँसू भी हमे धोखा दे जाते है,

पता नहीं तुम्हारी आँखों से सागर छलकता है या नहीं ?

तुमसे मिलने का ख्याल ही हमारे दिल में हज़ारों रंग भर देता है,

पता नहीं तुम हमसे मिलना चाहोगे या नहीं ?

तुम तो मेरा एक ख्वाब हो, ख्याल हो, एक एहसास हो,

पता नहीं उस खुदा ने तुम्हें बनाया भी है या नहीं ?


                                 - प्रेरणा राठी 





Monday, May 13, 2024

मौत का डर

जिंदगी तो जिंदगी, अब तो मौत से भी डर लगता है,
छोड़ जाओगे साथ हमारा, कहाँ वक्त लगता हैं | 

ना जाने कब हमारी साँसे हमें धोखा दे जाएँ,
ना जाने कब इस जहान से हमारा वास्ता हि छूट जाये | 

हमें तुम पर ईमान इतना भी तो नहीं,
शमशान जाने को चार कंधे मिलेंगे भी या नहीं | 

ना जाने हमारा आखरी सफर कैसा होगा,
अग्नि में हो जाँयगे फ़ना, 
या इतना भी हक हमारा ना होगा | 

कबर तो बनाना भी मत हमारी,
तन्हाई में बीत जाएगी उम्र सारी | 

डर शायद मौत का नहीं, 
तुम्हारी बेवफाई का हैं, 
गम दुनियाँ छोड़ जाने का नहीं,
उस तनहाई का हैं | 

हो सके तो एक एहसान हम पर कर देना,
जला देना इस शरीर को, इस रूह को रिहा कर देना | 

फिर शायद उस रब से दुआ कर पाऊ,
इस जहान में कदर हो मोहब्बत की, ये अर्जी कर पाऊ | 

                                     - प्रेरणा राठी 

Monday, December 4, 2023

क्या खोज रहा हूँ

दर्द-ए-दिल की दवा नहीं, जबाँ खोज रहा हूँ,

सही गलत तू देख लेना, तालीम की राह खोज रहा हूँ| 


शायर हू, शायरी नहीं आशिक़ी खोज रहा हूँ,

बरसांते तो बहोत देखी हमने, चाय की प्याली खोज रहा हूँ| 


जन्नते तो मिलती नहीं, अपनी ज़मीं खोज रहा हूँ,

पतछड़ के मौसम में, फूलो कि एक डाली खोज रहा हूँ 


इश्क एक आग का दरिया है, नाव खोज रहा हूँ,

किनारों कि तो तमन्ना नहीं, दरिया में पानी खोज रहा हूँ| 


खुदा को पाने कि आस तो कब की छोड़ चुके,

खुदाई से रिहाई कि राह खोज रहा हूँ| 


ना यार से, न जहान से बची है कोई उम्मीदें,

फिर भी न जाने किस मर्ज़ कि दुआ खोज रहा हूँ| 


होकर भी इस दुनिया में नहीं हू मैं,

फिर भी ना जाने क्या खोज रहा हूँ| 


                       - प्रेरणा राठी 




Thursday, November 30, 2023

The Devil's Dominance

Pink purple in the sky,

It's so high

Want to touch the stars 

Clouds are passing by.


Yellow is the sun,

It's so much fun

All drained out

Feels like an ocean.


Blue are the clouds,

It's so loud

Lightening and the thunderstorm 

Scared, they are proud.


Black are the birds,

Feels like a nerd

When's the time to fly

Being all shy.


Brown are the eyes,

It's so nice

They see what you make

Heart sinking in the lake.


Red is the heart,

It's so fast

Lost it's innocence 

The Devil's Dominance.


               - Prerana Rathi

Sunday, November 19, 2023

क्या नाम दू

तेरे बिना सब कुछ अधूरा सा लगता हैं ,

तू पास हो तो डर सा लगता हैं | 

कभी पढ़ लू तुझे आयत की तरह ,

दूसरे पल इस दुनिया की तरह भुला भी दू | 

कर लू इबादत तेरी उस खुदा की तरह ,

फिर नफरत की आग में तुझे जला भी दू | 

याद भी चुभती है तेरी सीने में किसी तीर की तरह ,

जख्मों पर अपने तेरी बेवफाई का मरहम ही लगा लू |

रिश्ता हमारा किनारे और समंदर की लहरों की तरह ,

छू कर तुझे फिर समंदर में जा मिलु | 

ना जाने ये रिश्ता है किस रिश्ते की तरह ,

इस रिश्ते को क्या नाम दू | 


                - प्रेरणा राठी 






Tuesday, August 22, 2023

MIRAGE

I open my eyes,

Found you smile,

Staring at me,

Love that shines.


Embrace in your arms,

The kiss that you plant,

My face lit up,

Turning in a shining star.


Cruelty of the reality,

Reality is the world,

Doesn't allow us to be,

Even in my imaginary world.


You fade away as they speak,

Brings me to the life,

When I don't feel your touch,

It stabs like a knife.


You leave, I am alone,

Alone with a broken soul,

Soul doesn't leave me alone,

If left, I'll be gone.


Reality hitting me hard,

Not stupid, I am smart,

To figure out you don't exist,

Just me thinking you out aloud.


Speaking from my mind,

Telling to open my eyes,

You are just a Mirage,

Which I created for me to hide.


Always running your side,

I never realized,

You are not even there,

Just me giving you life.............


                -  Prerana Rathi


Friday, June 16, 2023

आशियाना

जमीनें तो दि तुने, 
पर रहने को घर न दिया। 
निकला तो आशियाना बनाने था, 
पर ईंटों का भाव न पता किया। 
तेरी इस खूबसूरत दुनिया में, 
अब पैर डगमगाने लगे हैं,
दूसरों का आशियाना देख, 
निराशा के बादल छाने लगे हैं। 
पूछती है मुझसे अब ये आँखें मेरी, 
कब होंगे वो ख्वाब पूरे, 
जो देखे हमने साथ मिलकर, 
कही छोड़ तो न जाएँगे हमें, 
राते इतनी बेचैन देकर। 
लाखँ कोशिशें कि है हमने, 
सपनो में अपने जान भरने कि, 
चंद साँसो कि जरूरत है हमें, 
ये कभी किसी ने देखा हि नहीं। 
चाँद सितारों को पाने कि आरज़ू नहीं हमारी, 
बस उनकी छाँव में रहना चाहते  हैं।
करोडों कि भीड़ से अलग होने कि इच्छा नहीं हमारी, 
बस उनका साथ पाना चाहते हैं। 
चलो कुछ और कदम चलते है, 
डगमगाते कदमों से हि सही, 
शुरू किया जो, वो सफर पूरा करते है। 
क्या पता हमें हमारी मंजिल मिल हि जाएँ, 
न मिली, तो हमारा सफर हि खूबसूरत बन जाएँ। 

                         - प्रेरणा राठी 


Friday, June 9, 2023

Just This Time

Did you hear that shattering sound,

It was my heart,

Doesn't value a single pound.

Unbothered about the careless world,

I just wanna cry out loud.


People I love doesn't even care,

Who cares are in despair.

Gave up upon me long time ago,

You tell, is it fair?


Wanted someone to hold me when I cry,

Tell me comforting words,

Be with me when I again try.

Touch me softly in their embrace,

When I wave them a goodbye.


But things doesn't fall in place every time,

Not asking for more, just this time,

Can you be just with me,

                                                              Rest will heal with time........


                          - Prerana Rathi

Friday, May 19, 2023

YOUR MEMORIES

Memories knocking on the door,

Heart wants to get flooded,

Mind is saying 'NO'.


They are sweet and sour,

Don't want to give them life,

Not when you are so far.


Made peace with them,

Don't wanna get rid of them,

But sometimes they come in a way,

That I want to run away from them.


I smile when they remind me of your love,

My heart clenches, what have you done?

Eyes filled with salty water,

That's how you left me,

Broken in chunks.


But I cherish all of them,

Don't wanna forget any of them,

Neither I love, nor do I hate you,

A chapter of my life,

                      That's how I preserve them.


             - Prerana Rathi

Wednesday, April 26, 2023

ये दिल

 हज़ारो ख्याल बुनता है ये दिल,

लहरों के तूफ़ान में बह भी जाता है ये दिल | 

काश तुम समझ पाते इसकी बेचैनी, इसकी तड़प को,

तुमसे ना जाने कितने सवाल करना चाहता है ये दिल | 


ख्वाहिशे तो बहोत करता है ये दिल,

चाहते भी इसकी है कामिल,

पर ज़माने से हार जाता है ये दिल,

हार का जशन भी अकेले हि मनाता है ये दिल | 


मैखाने कि शराब सा है ये दिल,

बटता सब में है, धडकता किसी-किसी में है ये दिल | 

मोहबत के सरूर में पागल हो जाता है ये दिल, 

नशा जो उतरे तो सूखा दरिया हो जाता है ये दिल | 


समंदर के पानी से भी खारा,

गुड से भी मीठा,

जहर से भी नशीला,

नशा इश्क़ का,

सब सह लेता है ये दिल,

पर मेहबूब की बेवफाई से बिखर जाता है ये दिल | 


ज़माने भर के ताने भी सुनता है ये दिल,

खुद को समझाने कि लाख कोशिशे भी करता है ये दिल,

मगर समझ ना पाया ज़माना इस दिल को,

ये समझ कर भी बहोत रोता है ये दिल | 


चाँद सितारों कि बातें तो करता है ये दिल,

आसमानों कि ऊँचाइयों में भी रहता है ये दिल,

पर हकीकत से भी वाक़िफ है ये दिल,

वो क्या है ना,

अब इतना मासूम नहीं रहा ये दिल | 


                                           - प्रेरणा राठी 

Thursday, April 13, 2023

WAITING (2)

This is a beautiful night,

It's quite and dark,

No one to say a word,

No one, anything to ask.


Hearing the dogs bark,

Sky without the stars,

The moon is visible,

Not full, only half.


Wind blowing, trees move,

Birds sleeping,

Are you awake too?


Noise of thoughts, in the silent night,

Kills the hope, which wants to bud inside,

Waiting for someone to arrive,

To share this night,

My heart counting zero to nine,

No one yet arrived.


All lights off, fine,

No ray of hope to shine,

Waiting for the sun to rise,

In a different way,

                                                                     All waste of time...


                                                                                                  - Prerana Rathi

Thursday, February 9, 2023

WAITING

 It feels so light,

No boundations, no sight,

No expectations, like a free kite.


Holding a glass of wine,

Till the sun shines,

Waiting for someone,

Counting zero to nine.


Nine is never mine,

What's mine never shines,

What shines never find,

What's find never mine.


Sunrise to moonrise,

Blankness of body to mind,

Heart stabbed with pine,

"I am all fine".


Feels like a corpse lying,

To sleep peacefully, I am trying,

It goes away denying,

Few breaths are left behind.


Still counting zero to nine,

Waiting for the time,

Everything will turn black,

And it would all be fine.


                                - Prerana Rathi

Sunday, January 22, 2023

अच्छा चलता हूँ !

 माना कि तेरे साथ चल नहीं पाऊँगा , 

माना कि तेरे साथ हँस नहीं पाऊँगा | 

तेरे आँसू, तेरे गम बाँट नहीं पाऊँगा ,

पर तेरा हि हिस्सा बनकर, तुझमे हि बस्ता जाऊँगा | 

जाना तो होगा मुझे इस जहान को छोड़ कर ,

खुदा के घर से आया है बुलावा शायद कुछ सोचकर | 

तेरे ख्वाबो, हमारे सपनो, अपने वादो को तोड़ कर ,

पर रहूँगा तेरे दिल में हमेशा एक हसींन वक्त बनकर | 

इन खूबसूरत आँखों का दरिया हम पर मत बहाना ,

ये बेशुमार मोहब्बत की दौलत हम पर ना लुटाना ,

थाम लेना किसी का हाथ तु ,

और उसमे हि अपना जहान बसा लेना | 

तेरे होंठो कि मुस्कुराहट देख, मैं खिल जाऊँगा ,

तेरी आँखों में खुशियों कि चमक देख, मैं तृप्त हो जाऊँगा | 

तू जिएगी, तो मैं भी जी जाऊँगा ,

मैं तुझ में हि हूँ, तुझमे हि बसता जाऊँगा | 

याद कभी आए मेरी तो चले आना हमारे मकबरे पर ,

मैं तो तेरे गले कि तावीज बन कर, तुझे सलामत करता जाऊँगा | 

तेरी साँसे मेरी रूह की धड़कनें है ,

जिस दिन तू ये जहान छोड़ कर जाएगी ,

                                                        मैं तुझे आसमान में हि मिल जाऊँगा | 


                                                                                               - प्रेरणा राठी 



Monday, October 3, 2022

ME or YOU

I was young when I started writing poetries,

My feelings on a paper, were my priorities.

It felt good to give them words,

I was relieved to see them on the paper.

I shared a few of them with you,

You appreciated me, that feeling was new.

Your praises kept me going on,

Your clapping hands made me want it more.

But suddenly your hands stopped and I was confused,

You didn't like my work, that was your excuse.

That's when the realization hit me,

I was writing for you, and was not me.

Now, I don't know, what should I do?

Should I write myself, or what you want me to?

And I am really confused,

Is it me, or still you?


                                                         - Prerana Rathi

Sunday, August 28, 2022

DARKNESS

Give me your hand and pull me out,

Before this darkness swallows me down.

It's very deep and dark here,

I can't breathe because of fear.

I am floating in air, like there's no gravity,

And it can keep me like this for eternity.

There's not even a single ray of light,

No sun of hope that can shine bright.

My body is curled up like a cotton ball,

Can't feel anything, just small.

I am lifeless, but still can breathe,

Will you help me and make me release?

Because I just need a hand to pull me out,

Before this darkness completely swallows me down. 


                                                 - Prerana Rathi



Tuesday, August 9, 2022

STRANGERS

We were strangers, when I first met you,

You didn't even give a look, and I was already in to you.

Some feelings came to me, I don't know why,

And they were growing every minute passing by.

I realized you were all alone, 

So was I, ready to get along.

That was the first time I asked for your name,

You chuckled cutely which drew me insane.

A beautiful girl with a beautiful name,

Like I was waiting from ages for the same.

We became friends, and were with each other without any rest,

Now love makes our heart melt.

I hope we can stay beside each other till eternity,

And be in love whole heartedly.


                                      - Prerana Rathi


Wednesday, May 11, 2022

HIM

The way you look at me, makes it clear, 
You love me from the bottom of your heart, 
And ready for everything to bear.
I know you wanna take one step ahead, 
But it's me, who's holding back. 
I have never loved someone before, 
Though I have never slept alone. 
You are soo innocent, and I am scared, 
What if I ruin it, I am afraid. 
You are like a shinning star in the sky, 
Beautiful and bright in the night light. 
I am like a cold dessert, 
Who can even turn you in to dust.
It's better you stay away from me, protected, that's must. 
So, let the things go the way they are, 
If you ask for more, it's definitely going to break your heart. 

                            - Prerana Rathi

Wednesday, May 4, 2022

HER

The way you look at me, makes me flutter, 
The way you talk to me, makes me stutter. 
I gulp everytime I see you walk towards me, 
I lower my eyes whenever you are close to me. 
My face becomes hot by the sudden rush of blood in my body, 
When you shake my hand while touching it softly. 
You smile at me and make me blush, 
Is this the feeling, what you call Love? 
When you speak, my lips curve up making me smile, 
When you wave a goodbye, that's when I think of meeting you next time. 
When you walk with me till my home, I feel cared, 
I feel you love me too,  when you stare. 
We talk for hours over phone at night, 
Do you really miss me at that time? 
I even see you in my dreams, 
You haven't left a single place for me to relieve. 
All these feelings give me butterflies in my tummy, 
Are you planning to go like this through out our journey? 
Let's just take a step further, 
I am sure, we'll do great together. 

                             - Prerana Rathi

उसके बटुए में, और मेरी किताबों में, आज भी तस्वीर किसी और की मिलती हैं, कहने को तो हम जीवन साथी है, पर इश्क़ में तक़दीरें सबकी कहाँ बनती हैं | ...